Friday, October 16, 2026
NATIONALSTATE NEWS

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

जालंधर

पंजाब के जालंधर में एक घर में ‎फ्रिज के कंप्रेसर में ‎विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक मकान में रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसा रविवार रात हुआ जहां घर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद घर में भीषण आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान यशपाल घई (70), रुचि घई (40), मंशा (14), दीया (12) और अक्षय (10) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए नमूने जुटाने के वास्ते फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को फौरन घटनास्थल पर बुलाया गया है। अब पु‎लिस आगे जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *