Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट द्वारा 21 सदस्यीय कोर कमेटी व 23 सदस्यीय तालमेल कमेटी का ऐलान

नई दिल्ली,

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट ने पार्टी की 21 सदस्यीय कोर कमेटी व 23 सदस्यीय तालमेल कमेटी का ऐलान किया है। पार्टी के मुख्य संरक्षक व दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका, कमेटी के महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों व पार्टी के अध्यक्ष स. महिंद्रपाल सिंह चड्ढा व संरक्षक स. भजन सिंह वालिया ने इन कमेटियों का ऐलान किया।इस मौके पर स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि जब से हमने इस पार्टी के गठन का ऐलान किया है तभी से दिल्ली की संगत द्वारा धार्मिक क्षेत्र में काम करने के फैसले की प्रशंसा हो रही है व पार्टी को भरपूर सहायोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम संगत के सहयोग से धार्मिक मुद्दे उठायेंगे तथा जहां कहीं भी गुरसिख को कोई मुश्किल पेश आती है तो वह भी हल करेंगे।इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष स. महिंद्रपाल सिंह चड्ढा ने 21 सदस्यीय कोर कमेटी का ऐलान किया जिसमें हरमीत सिंह कालका मुख्य संरक्षक, संरक्षक हरविंदर सिंह के.पी, संरक्षक भजन सिंह वालिया, जगदीप सिंह काहलों, विक्रम सिंह रोहिणी, गुरमीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह पप्पू, बलबीर सिंह विवेक विहार, भूपिंदर सिंह भुल्लर, रविंदर सिंह खुराना, अमरजीत सिंह पिंकी, सुरजीत सिंह जीती, सतपाल सिंह चन्न, जसबीर सिंह जस्सी, सतिंदरपाल सिंह नागी, गुरदेव सिंह भोला, मीत प्रधान आत्मा सिंह लुबाना, सरबजीत सिंह विर्क, परमजीत सिंह चंडोक और हरजीत सिंह पप्पा को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार संरक्षक भजन सिंह वालिया ने 23 सदस्यी तालमेल कमेटी का ऐलान किया जिसमें गुरदेव सिंह, जसमेन सिंह नोनी, गुरदेव सिंह भोला, गुरप्रीत सिंह जस्सा, परविंदर सिंह लकी, रमनजीत सिंह थापर, रमिंदर सिंह स्वीटा, राजिंदर सिंह घुग्गी, जतिंदरपाल सिंह गोल्डी, सुखबीर सिंह कालरा, जसप्रीत सिंह करमसर, भूपिंदर सिंह गिन्नी, ओंकार सिंह राजा सुखविंदर सिंह बब्बर, जसप्रीत सिंह विक्की मान, मंजीत सिंह औलख, निशान सिंह मान, हरपाल सिंह कोचर, दलजीत सिंह सरना, कुलदीप सिंह साहनी, एमपी सिंह, गुरमीत सिंह मीता, गुरविंदर पाल सिंह राजू, रमित सिंह चड्ढा और गगनदीप सिंह बिंद्रा शामिल हैं।इस मौके पर जगदीप सिंह काहलों ने ऐलान किया कि स. विवेक सिंह माटा पार्टी के कार्यालय के सचिव होंगे।स. कालका व स. काहलों ने इस मौके पर कहा कि 1920 में जिस सोच को लेकर अकाली दल की स्थापना हुई थी उसी विरासत को आगे लेजाते हुए यह पार्टी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट बनाई गई है। पार्टी की जत्थेबंदी का ढांचा अगले 15 दिनों में घोषित किया जाएगा ताकि टीम को आगे बढ़ाया जा सके। आज जिन कमेटियों का ऐलान किया गया है। उनमे तर्जुबेदार नेता व नौजवान नेता जिनमें जज्बा है काम करने का उन्हें कमेटियों में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही दिल्ली के प्रमुख सिखों की एक सलाहकार कमेटी का ऐलान भी किया जाएगा।इस मौके पर जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि पार्टी की अन्य इकाईयों (विंग) की घोषणा भी जल्द की जाएगी।इस मौके पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *