Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWSUTTARAKHAND

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कर्नाटक खोला में हुआ महिला रामलीला का भव्य मंचन

अल्मोड़ा(आरएनएस)। श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में महिलाओं द्वारा मंचित एक दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा मंचित इस रामलीला में राजा दशरथ द्वारा किए गए यज्ञ के प्रताप से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म, राजा जनक के हल चलाने से सीता जन्म, इनके जन्म की प्रसन्नता पर सुन्दर मंगलगीतों के गायन से रामलीला का शुभारंभ करते हुए सम्पूर्ण रामलीला प्रसंग दिखाए गए। महिला कलाकारों ने अपने सुंदर संवाद व अभिनय से दर्शकों को रामलीला मैदान में बांधे रखा तथा दर्शकों ने रामलीला की भूरि भूरि प्रसंशा की। कलाकारों ने रामलीला मैदान में उपस्थित तथा ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से जुड़े दर्शकों से खूब वाही वाही लूटी। इस एक दिवसीय महिला रामलीला में राम के पात्र का रश्मि काण्डपाल, सीता का कोमल जोशी, लक्ष्मण का मेघना पाण्डे, भरत का वैष्णवी जोशी, शत्रुघ्न का रक्षिता अल्मिया, हनुमान का मिनाक्षी जोशी, परशुराम का हिमांशी अधिकारी, रावण का विद्या कर्नाटक आदि ने अपने सुंदर संवाद व अभिनय कौशल से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं आयोजक बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर इस महिला रामलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र कर्नाटक, डॉ करन कर्नाटक, हेम जोशी, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *