Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न मिलने पर जाट समाज ने जताई खुशी  

रुड़की(आरएनएस)।  भारत सरकार की ओर से चौ. चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने पर जाट समाज में खुशी की लहर है। रुड़की में जाट समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर जाट समाज सेवा समिति के प्रदेश संयोजक रोबिन चौधरी साखन ने कहा की जाट समाज के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *