STATE NEWSUTTARAKHAND

सितारगंज में भी आंगनबाड़ियों ने किया कार्य बहिष्कार  

 

रुद्रपुर

पांच सूत्रीय मांगों का लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार सोमवार से शुरू हो गया। कार्यकत्रियों ने मंडी परिसर में धरना दिया। सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया। आरोप लगाया कि लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। यहां चंद्रावती, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, राजकुमारी, बलवंत कौर, कमलजीत कौर मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *