Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

रुद्रपुर

सुबह की सैर को निकले एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जयनगर नंबर तीन निवासी भीम सिंह सीलाकोटि (66) सोमवार सुबह मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर को निकले थे। इस बीच सिडकुल की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने भीम सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीम सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ के कनालीझीना के रहने वाले थे। दो साल पहले वह परिजनों के साथ जयनगर नंबर तीन में आकर बसे थे। उनका एक पुत्र मंगल सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। एक बेटी बबीता की शादी अभी नहीं हुई है। भीम सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *