Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्र को कुचलने के मामले में ट्रक चालक पर केस

रुद्रपुर

पुलिस ने छात्र को कुचलने व बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमित सिंह निवासी ग्राम गौरीखेड़ा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को उसका आठ वर्षीय पुत्र आयुष स्कूल से अवकाश के बाद घर लौट रहा था। एफसीआई गोदाम के पास पुलिया के नजदीक ट्रक ने आयुष को पीछे से टक्कर मार दी। हल्द्वानी ले जाते वक्त आयुष ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ने बाइक को भी टक्कर मारी थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरबीएम से लदा ट्रक व बाइक पुलिस के कब्जे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *