Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका अहम  

बागेश्वर

पीपल साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून के तत्वावधान में नाबार्ड से मल्लादेश, झोपड़ा, फरसाली वल्ली व फरसाली पल्ली में जलागम के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला समूहों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने किया।

खीरगंगा जलागम समिति के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दानू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका अहम है। यह कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिकी को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि इन गांवों में पहले से ही प्राकृतिक पेयजल स्रोतों के संरक्षण, चाल खाल निर्माण, भू-कटाव नियंत्रण, दाल-दलहन व मसाले की खेती महिला समूहों द्वारा की जा रही है।

अब यह कार्यक्रम उन्हें और मजबूत करेगा। क्षेत्र में सब्जी उत्पादन से लेकर औषधीय पौधों की कोई कमी नहीं है। इसका लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर कविंद्र गड़िया, भूपाल कोरंगा, दया दानू, कमला कोश्यारी, ममता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *