पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित
अल्मोड़ा। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन शाखा अल्मोड़ा में बैठक का आयोजन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बुधवार को बैठक कमला आर्या की अध्यक्षता में हुई। राजेंद्र सिंह बोरा को अध्यक्ष और भुवन चंद्र पांडे को सचिव चुना गया। बुधवार को नगर के एडम्स पंप हाउस में आयोजित बैठक में संगठन की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह बोरा, उपाध्यक्ष पद पर दया किशन जोशी, सुनीता बघरवाल, सचिव में भुवन चंद्र पांडे, उप सचिव में प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष में नवीन चंद्र जोशी, संगठन मंत्री में गोविंद सिंह बिष्ट, कार्यालय मंत्री में जीवन सिंह पिलख्वाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेश चंद्र पांडे, जवाहर लाल, बालम धौनी, रामगिरी गोस्वामी, जुनैद अंसारी, बसंत बल्लभ पांडे, उमेश चंद्र सुनाल, पीतांबर जोशी और संरक्षक में बच्ची सिंह मेहरा को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया देवेंद्र लाल की देखरेख में संपन्न हुआ।