Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अपहरण और दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला फुसला कर उसका अपहरण किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ दुराचार की भी पुष्टि हुई है। करीब पांच दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दूसरे गांव का रहने वाला एक युवक उसकी पुत्री को रास्ते में आते जाते परेशान करता था। बाद में, उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *