लंबगांव-प्रतापनगर मोटर मार्ग बंद होने से लोग परेशान
नई टिहरी।
लंबगांव-प्रतापनगर मोटर मार्ग तेलूगा ट्राली के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया। मोटर मार्ग के अवरुद्ध होने के कई घंटों बाद भी मार्ग न खुलने से लोगों में लोनिवि के प्रति भारी रोष जताया। बुधवार रात को हुई भारी बारिश से लंबगांव प्रतापनगर मोटर मार्ग पर तेलूगा ट्राली के पास मलबा और बोल्डर आ गिरे। स्थानीय निवासी विजय सिंह, महावीर पंवार, मोर सिंह, रमेश पंवार आदि ने बताया कि रात को बारिश से मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई थी, लेकिन लोनिवि द्वारा सड़क खोलने का कोई प्रयास नहीं किया गया है, जिसके कारण कई घंटे से सड़क बंद पड़ी है। बताया सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। प्रतापनगर जाने के लिए लोगों काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सड़क बंद होने की स्थिति अधिकांश स्थानीय लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। स्थानीय लोगों को लोनिवि से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। उधर सहायक अभियंता मोहन चौहान ने बताया कि मोटर मार्ग को खोलने के लिए रजाखेत की ओर से जेसीबी मशीन भेजी गई है, शीघ्र मोटर मार्ग खुल जाएगा।
