Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बीच सड़क पर पलटा टैक्सी वाहन, पुलिस ने खुलवाया जाम

अल्मोड़ा

हल्द्वानी से सब्जी लेकर बेरीनाग जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। इससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहन हटाया।मंगलवार सुबह एक वाहन बीच सड़क पर पलट गया, गनीमत रही की वाहन में सवार यात्री को चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः समय करीब 06 बजे धौलछीना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेराघाट के पास एक वाहन टैक्सी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है।

सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा तत्काल पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो एक वाहन टैक्सी बोलेरो न- यूके-05 टीए-1810 सेराघाट से लगभग 03 किमी पहले सड़क पर पलटा हुआ था। वाहन में चालक बलवंत निवासी बेरीनाग व एक अन्य सवार बलबीर सिंह मौजूद थे, उक्त दोनों व्यक्ति सुरक्षित थे जिन्हें कोई भी चोट नही आई थी।

वाहन चालक द्वारा बताया गया कि हम हल्द्वानी से बेरीनाग सब्जी लेकर जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा कर रोड पर पलट गया। बीच रोड पर वाहन पलटने से सड़क वाहनों के आवागमन हेतु अवरुद्ध हुआ था, जिसे पुलिसकर्मियों के द्वारा अन्य वाहन ट्रक के माध्यम से सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया। यहाँ पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रेम, विजय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *