Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जाट महासभा पंचपुरी के महामंत्री बने देवेंद्र कुंडू  

हरिद्वार

जाट महासभा पंचपुरी की बैठक गांव गाड़ोवाली में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बैठक में महामंत्री देवेंद्र कुंडू, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राणा के अतिरिक्त उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन सचिव, प्रचार सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए हैं।

अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से महामंत्री, कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर धूम सिंह, कल्याण सिंह, निरंकार सिंह राठी, हरपाल सिंह, जगपाल तोमर, सचिव पद पर बीर सिंह, रविन्द्र सहरावत, आशीष, विनय चौधरी, विनीत बालियान, संगठन सचिव डॉ. विक्रम सिंह, दीपक नेहरा, जीतू राठी, सुशील कुमार संजीव कुमार, प्रचार सचिव ऋषिपाल, सतेन्द्र, यशपाल मलिक, कवर पाल सिंह, कविंदर काकरान को मनोनीत किया गया।

जबकि नरेन्द्र देशवाल, हरी सिंह, शरद कुंडू, ओम मलिक, वीरेंद्र सिंह, अजय पुनिया, परमिंदर सिंह और ओम प्रकाश मलिक को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। आशू चौधरी ने अध्यक्ष एवम सभा का आभार व्यक्त किया। सभा के अन्त में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय गया की हरिद्वार में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जल्द ही प्रतिमा लगवाई जायेगी। जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया जो इस कार्य को सम्पन्न कराने में सहयोग करेगी। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहना कर जोर दार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सहेंन्द्रपाल, सन्तोष कुमार, मनवीर सिंह सिरोही, चौधरी हर्षवर्धन, जीत सिंह ढिल्लों, दीपक नेहरा, योगेन्द्र पूनिया, राजबीर सिंह पंवार, विकास कुमार, ओमप्रकाश मलिक, निरंकार सिंह राठी, गम्भीर सिंह, रकम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विशाल चौधरी, खेमचन्द, धूम सिंह, प्रदीप, विनीत कुमार, सोपान चौधरी, सचिन डबास, मनोज पंवार, निपुण बरार, जसवंत,कृष्ण कुमार पुनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *