Friday, October 16, 2026
Uncategorized

शराब के साथ एक गिरफ्तार

पौड़ी

पाटीसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 3 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पाटीसैंण चौकी के प्रभारी मुकेश गैरोला ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पोस्ट ऑफिस निवासी दीपक डंडरियाल को 3 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ पौड़ी कोतवाली में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में आरक्षी धीरज सिंह, होमगार्ड सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *