Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा करने पर दो युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश

वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाने को लेकर हंगामा करने और चिकित्सक के साथ बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनपर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में वैक्सीन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच दो युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर कोविड नोडल अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी फकोट डा. जगदीश जोशी ने उन्हें बताया कि उनका ना तो पंजीकरण है और ना ही स्लॉट बुक है। ऐसे में उन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता। इस पर युवकों ने चिकित्सक से अभद्रता शुरू कर दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवकों की पहचान प्रवीन चौहान पुत्र कमल चौहान और मुकेश रावत पुत्र उत्तम रावत निवासी ढालवाला के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *