STATE NEWSUTTARAKHAND

दुष्कर्म करने वाले भतीजे को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी

तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की चाची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना होली के दिन की है। कोतवाल एनके भटट ने बताया कि पौड़ी तहसील के एक गांव में होली के दिन एक आरोपी ने रिश्ते में लगने वाली चाची के दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। मामले की जांच करते हुए आरोपी को पौड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *