Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपाइयों ने झबरेड़ा में जीत का जश्न मनाया

रुड़की

भाजपा कार्यक्रताओं ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिठाई बांटकर, पटाखे फोड़कर खुशी जताई गई। भाजपा नेता डॉ. जोध सिंह वर्मा, चौधरी बिरम सिंह, इंद्रेश कुमार मोती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के काम से खुश है। देश में होने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार चुनी जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू देश में ही नहीं पूरे विश्व में चल रहा है। उन्होनें भाजपा की ओर से किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से खुश होकर जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन दे रही है। तीन राज्यों में भाजपा को जनता की ओर से पूर्ण बहुमत मिला है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, राजपाल सिंह, यशवीर सिंह, ऋषभ शर्मा, शमशाद अहमद, कुंवर पाल, अश्विनी कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, सुखबीर सिंह, अतुल जैन, रोहित कुमार, वेदांश सैनी और राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *