Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

संदिग्ध घूम रही महिला को परिजनों को सौंपा

बागेश्वर

संदिग्ध हालात में घूम रही एक महिला को पुलिस ने कोतवाली पहुंचा दिया और उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंपा गया। महिला का ससुराल हरियाणा है और मायका सोमेश्वर के छानी गांव में है।महिला से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन वह भटकने का कारण कुछ भी नहीं बता पाई। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात करीब दस बजे तहसील रोड पर एक महिला को संदिगध हालात में देखा। महिला पुलिस की गाड़ी को देखकर सकपका गई। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई और आरक्षी गोविंदी की निगरानी में उसे रखा गया। महिला से पुलिस ने पूछताछ की और उसके घर आदि की जानकारी जुटाई। इसके अलावा उससे यह भी पूछा गया कि वह देर रात सडक़ पर घूम रही है। इसका कारण वह पुलिस को नहीं बता पाई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मायका अल्मोड़ा जिले के सोमश्वर के तहसील के छानी गांव में है। उसका ससुराल हरियाणा में है और उसका पति का नाम सुभाष है और उसका नाम मूंज है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। महिला के भाई छानी गांव निवासी भास्कर प्रसाद पुत्र हीरा राम से फोन पर संपर्क किया और उसे सुरक्षित उसके सुपुर्द किया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि महिला की सुपुदर्गी की जानकारी सोमेश्वर थाने को भी दी गई है। अन्य जांच आदि भी वहां से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *