Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

ऑटो रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतेहपुर के काठी गांव निवासी सुकरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बताया कि उसके पति सुरेश हरिद्वार में मजदूरी करते थे। बताया कि वह 17 मार्च को सप्तऋषि चौकी से ऑटो रिक्शा में सवार हुए थे। जैन मंदिर भूपतवाला पर ऑटो रिक्शा पलट गया। इससे उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो रिक्शा चालक प्रदीप कुमार निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर की लापरवाही से ऑटो रिक्शा पलटा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *