Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मातृशक्ति जागरण समिति ने की पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग

हरिद्वार

मातृशक्ति जागरण समिति ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। समिति ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम पीएल शाह को सौंपा। इसमें महिलाओं के उत्पीड़न के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है हम इस तरह के भेदभाव का कड़ा विरोध करते हैं। रेखा झा और वंदना शर्मा के आह्वान पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर पश्चिमी बंगाल में महिला उत्पीड़न पर विरोध जताया। इस दौरान मानसी भार्गव, रेखा वसिष्ठ, नेहा, सीमा, रेखा सैनी, मंजू नौटियाल, मानसी, बबीता, मंजीत कौर, रजनी, प्रगति, मनीषा शर्मा, नीरज, मनीषा वर्मा, बलराम, मनीष शर्मा हेतल, डौली मिश्रा, मीरा सुमन आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *