Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

धूमधाम से मनाया गया भैयादूज

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और तरक्की के लिए प्रार्थना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
गुरुवार को ऋषिकेश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज की धूम रही। भाई दूज को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। जिन लोगों की बहनें घर पर थीं, उन्होंने घरों में सुंदर आसन तैयार किया और भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। वहीं जिन भाइयों की बहनें अपने ससुराल में थी, तो वे उनकी ससुराल पहुंचे। बहनों ने अपने भाई की मंगलकामना के लिए उन्हें तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और उनसे आशीर्वाद दिया। बहनों व भाइयों ने मंदिर में माथा टेककर बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दूसरी ओर भाई दूज पर हरिद्वार रोड, क्षेत्र रोड, तिलक रोड, देहरादून रोड में मिठाई की दुकानों पर भीड़ नजर आयी। मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को संपन्न होने वाले भाई दूज पर्व की समाज के आदर्श पारिवारिक पर्व में गिनती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *