Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कांग्रेस पार्षद की धारदार हथियार से हत्या

भिलाई।

छत्तीसगढ़ के भिलाई 3 से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर चरौदा नगर निगम से हथखोज के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पार्षद की लाश बंधवा तालाब के पास मिली। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
भिलाई-तीन चरौदा निगम के वार्ड-2, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज से कांग्रेस पार्षद की हत्या खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पार्षद अपने दोस्तों के साथ तालाब में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद पार्षद के मौत की खबर मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब के पास से पार्षद का शव बरामद किया।
मौत की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पार्षद की हत्या के मामले में भले ही पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन हत्या के पीछे वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *