Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बाइक रपटने से दो चोटिल

नैनीताल

शहर में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम सेवा दल के कार्यकर्ताओं की रैली में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग चोटिल हो गए। दोनों को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार दिया गया। बुधवार को श्रीराम सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से रामनवमी के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल युवक बाइक लेकर तल्लीताल की ओर जा रहे थे। मालरोड पर पुस्तकालय के समीप मंगावली निवासी प्रतीक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में प्रतीक व पीछे सवार किशोर कृष्णा चोटिल हो गए। दोनों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *