हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
रुड़की
हत्या के आरोप में एक वांछित आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर ढाढेकी निवासी दो पक्षों में 13 अप्रैल को मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हुआ था। दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर की थी। इसी दौरान एक पक्ष के 48 वर्षीय शाहनवाज गंभीर अवस्था में देहरादून स्थित हायर सेंटर में भर्ती था।
