Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा नेता के भतीजे के घर हुए चोरी के प्रयास में मामला दर्ज

हरिद्वार

सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि के भतीजे के घर चोरी के प्रयास के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। भूपतवाला क्षेत्र की गंगा विहार कालोनी में भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि रहते हैं। उनके आवास के सामने ही उनके भतीजे राकेश जमदग्नि का घर है। मंगलवार को भाजपा नेता का भतीजा रोजाना की तरह सुबह के वक्त टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश उनके घर पहुंच गए। उन्होंने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पत्नी के मौजूद होने पर आरोपी फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *