सेवा भारती समाज में अच्छे कार्यों को बढ़ावा देगी: सजवाण
श्रीनगर गढ़वाल
सेवा भारती की बैठक में प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार ने कहा कि सेवा भारती समाज के लिए अच्छे कार्यो को बढ़ावा दे इसके लिए कार्य करेगी। ताकि हर वर्ग के लोगों को प्ररेणा मिल सके। इस मौके पर नगर संघ चालक किशोर सजवाण ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। इस मौके पर मुकेश मैठानी, मदनमोहन नौटियाल, तेजपाल चौहान आदि मौजूद थे।
