Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

शिवालिकनगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

हरिद्वार

नगर पालिका शिवालिक नगर परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। माफी मांगने पर ही कर्मचारी कार्य बहिष्कार समाप्त करने की बात कर रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान संदीप, वंदना, संजय ने बताया कि बीते गुरुवार को पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के साथ भाजपाइयों ने धक्कामुक्की, अभद्रता और गली गलौज की। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद भी कर्मचारियों की शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। साथ ही प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विरोध में एक सौ से अधिक पालिका के सफाई कर्मचारी रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। गुरुवार को भाजपा शिवालिक नगर के मंडल अध्यक्ष के साथ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत कई भाजपा नेताओं ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में घुस कर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। यही नहीं कार्यालय का दरवाजा भी बंद करना चाहा। लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। भाजपाइयों ने ईओ की घेराबंदी कर धक्कामुक्की कर दी और मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों से अभद्रता और गली गलौज की गई। भाजपाई नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारियों की मांग है की भाजपाई नेता माफी मांगे। जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी। कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। भाजपाई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मीना, शोबना, प्रीति, राहुल, सोनी, सोनू, गीता, सन्नी, अभिषेक, सोनिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *