Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कारोबारियों ने गंगा घाटों पर चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार

रविवार को शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा और गंगा सेवा दल के अध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी ने बताया कि गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छह वर्ष से संयुक्त टीम के सभी सदस्य घाटों पर सफाई अभियान चला रहे है। घाटों की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। सफाई के बाद गंगा पूजन कर देश में खुशहाली, उन्नति की कामना की जाती है। दोनों संगठन समय समय पर गंगा घाटों पर पौधारोपण भी करते हैं। रविवार को आयोजित घाटों की सफाई अभियान के दौरान तरुण भाटिया, विनीत अरोड़ा, तुषार गाबा, आलोक अरोड़ाआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *