Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ज्वालापुर सराय के बैंक में घुसे चोर

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय में चोरों ने बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया। आरोपी दूध की फैक्टरी की दीवार तोड़कर बैंक परिसर में घुसे। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने बैंक आफ इण्डिया सराय ज्वालापुर शाखा का गेट खोला तो देखा कि पड़ोस में बनी बंद दूध फैक्टरी की दीवार तोड़कर कोई अंदर घुस आया था। शाखा प्रबंधक मीनाक्षी शर्मा की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। बताया कि बैंक में लगी सीआरएम मशीन को खोलने के इरादे से उसमें तोड़फोड़ की गई है। मौके से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *