Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चोरी की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध गिरफ्तार  

हरिद्वार

चोरी की फिराक में घूम रहे तीन दोस्तों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान किया गया है।एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि गुरुवार की रात को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली और टीम ने रोशनाबाद टेंपो स्टैंड के पास से तीन संदिग्धों को धर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के औजार बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम फैसल पुत्र मीर हसन, नवाब पुत्र यूनुस निवासीगण ग्राम गढ़मीरपुर थाना रानीपुर और कौशल पुत्र परशुराम निवासी दौलतपुर मोहलिया थाना बांदा जिला शाहजहांपुर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *