Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया गया पहला मिलान 

भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार की अध्यक्षता में बुधवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा मिलान किया गया। जिसमें सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे से संबधित वाउचर एवं निर्वाचन बैंक खाता, विवरण पत्र आदि का मिलान लेखा टीम के रिकार्ड से किया गया। लेखा टीम द्वारा साक्ष्यों और निर्धारित रेट चार्ट के आधार पर सभी प्रत्याशियों का चुनाव खर्चे का शैडो रजिस्टर तैयार किया गया है। निर्वाचन के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के खर्चे का मिलान शैडो रजिस्टर से किया जाता है। जिसमें से पहला मिलान बुधवार को किया गया। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों तथा लेखा टीम के सदस्यों को निर्वाचन व्यय निगरानी और रख रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व्यय मामूर जहां, सहायक व्यय प्रेक्षक हनी दहिया, प्रभारी अधिकारी लेखा दल असलम सिद्दीकी तथा राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी, एजेंट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *