Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात पुलिस ग्राम भगवानपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मुख्त्यार सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी भगवानपुर किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *