Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दिल्ली में बने केदारनाथ मंदिर के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

हरिद्वार

महानगर यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बने केदारनाथ मंदिर को धार्मिक आस्था पर ठेस बताया।यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि सरकार युवाओं को धर्म की आड़ में उलझाना चाहती है। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाना आस्था और राज्य की जनता के साथ खिलवाड़ है। ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि इस मामले में अब तक विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि अगले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन में अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, साजिद, अमित, विकास, बंटी, आनंद, विशाल, निखिल सौदायी और शुभम जगरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *