Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

11 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

हरिद्वार

रानीपुर पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। रानीपुर इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि नशा मुक्त देवभूमि के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुमन नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी शिवगंगा विहार कालोनी अमरुद के बाग के पास से आरोपी शाहिद पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम रोशनाबाद एसबीआई के पास थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *