Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

शिक्षिका की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस

हरिद्वार

पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद की शिक्षिका की सिडकुल क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मौत के मामले में उनके पति ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को पहले ही कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर डैंसो चौक के पास पुलिस मॉडर्न स्कूल की शिक्षिका नूतन पाल (46) निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद और सुमन लता निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर अपनी स्कूटी से बहादराबाद से लौट रही थी। डैंसो चौक के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *