Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

पौड़ी

पौड़ी तहसील के कुस्याण गांव में बीते शुक्रवार की देर रात को मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि बीती रात को मनियारस्यू पट्टी के कुस्याण गांव में 81 वर्षीय भूमा देवी पत्नी स्व. प्रताप सिंह घर पर निचले तल में सो रही थी। इस दौरान मकान की दीवार अचानक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। मकान के दीवार के मलबे में दबने से भूमा देवी की मौत हो गई। सूचना पर पर राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। भवन स्वामी विजय रावत ने बताया कि बीती रात उनके पुस्तैनी मकान की दीवार अतिवृष्टि के कारण भरभरा नीचे गिरने लगी। जिसकी चपेट में आने उनकी मां की मौत हो गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतका के शव की पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *