Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मेले में हुड़दंग करते पांच गिरफ्तार

रुड़की

दरगाह साबिर पाक के मेले के दौरान हुडदंग मचाने वाले पांच हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार देर शाम मेले के दौरान कुछ युवक हुडदंग मचा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद सलमान, नवाजिश निवासी चंदनपुर भगवानपुर और अब्दुल वहाब बुद्धखेड़ी थाना पथरी, समूह निवासी कासमपुर को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *