Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सात किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी दबोचा

काशीपुर

आईंटीआई पुलिस व परिक्षेत्रीय गौवंश स्क्वायड टीम ने एक व्यक्ति को सात किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को थाना आईटीआई पुलिस व परिक्षेत्रीय गौवंश स्क्वायड ने संयुक्त अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम परमानंदपुर निवासी आसिम पुत्र रियासत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी आसिम के कब्जे से सात किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। टीम में निरीक्षक प्रवीण सिंह, प्रकाश सिंह विष्ट, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, परिक्षेत्रीय गौवंश स्क्वायड से हेड प्रमोद कुमार, नीरज शर्मा, कांस्टेबल राजकुमार व सुरेंद्र कांबोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *