Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

रानीपुर क्षेत्र से किशोर लापता

हरिद्वार

हरिद्वार।रानीपुर क्षेत्र से एक किशोर बिना बताए घर से चला गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र की रामधाम कालोनी निवासी महिला रेशू पत्नी महेंद्र सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु 23 तारीख को घर से निकला था लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। आस पास के क्षेत्र में तलाश करने पर भी पुत्र का अता पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *