Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

कनखल में हाईवे पर पंजाब रोडवेज बस की टक्कर लगने से युवा व्यापारी की मौत के मामले में परिजन ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनसा देवी रोड ब्रह्मपुरी निवासी रंजना ने कनखल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर की दोपहर उसके पति बिजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू स्कूट पर सवार होकर कनखल जा रहे थे। हाईवे पर होटल पार्क ग्रैंड के सामने पंजाब रोडवेज की बस के चालक ने सर्विस रोड से लापरवाही और तेजी से हाईवे पर बस को लाकर स्कूटी में टक्कर मार दी थी। नीचे गिरते ही बिजेंद्र ऊपर बस का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटनास्थल से आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *