Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मारपीट मे तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी मुनेश देवी ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसका बेटा अर्जुन शाम के समय अपने घर के बाहर खड़ा था। इस समय युवराज निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद, सागर निवासी ग्राम वीरपुर थाना देवबंद तथा रावण निवासी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर वहां पहुंचे और पुत्र के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *