Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन किए गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग

जनपद में तीन अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब सहित 2 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त तीनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र के चौकी दुर्गाधार पुलिस ने एक व्यक्ति से चेकिंग के दौरान शराब बरामद की। वहीं थाना ऊखीमठ ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि ऊखीमठ में एक महिला से ऊखीमठ से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *