Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे पांच लोग धरे  

हरिद्वार

शराब पीकर चौपहिया-दोपहिया वाहन दौड़ा रहे पांच लोग गुरुवार देर रात रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने वाहन सीज कर सभी का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चला रहे आमजन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार देररात शिवालिक नगर में बसपा कार्यालय तिराहे पर चेकिंग के दौरान कई वाहन चेक किए। इस दौरान अलग-अलग चार चौपहिया वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए, इसके अलावा एक दोपहिया वाहन चालक पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *