UTTARAKHAND

किशोरियों को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

अल्मोड़ा। सेवा भारती की ओर से रानीधारा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संचालक किशन गुरुरानी, चंद्रिका चौहान आदि अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रशिक्षक किशोरी विकास प्रशिक्षण की शारदा सिसोदिया ने किशोरियों को आत्मरक्षा के बार में गुर सिखाएं। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर वर्ग में महिलाएं अपना नाम कमा रही हैं। किशोरियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। इसके अलावा नरेंद्र पाल ने सेवा भारती के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन रेखा गोस्वामी ने किया। यहां सेवा भारती के प्रांतीय सदस्य गंगा बिष्ट, चंदन गिरी गोस्वामी, रूप सिंह बिष्ट, रेखा गोस्वामी, गिरधर सिंह, माया भोज, लीला बिष्ट, धनी राम, विनोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *