Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

बेटी के प्रेमी को साजिश रचकर बनाया चरस तस्कर

हरिद्वार

चरस के साथ श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा बीएससी का छात्र अजय साजिश का शिकार हुआ था। छात्र की प्रेमिका के कारोबारी पिता ने ही साजिश रची थी। श्यामपुर पुलिस ने हकीकत से पर्दा उठाकर मास्टर माइंड पिता को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस अब जेल गए बेकसूर छात्र का नाम मुदकमे से निकालने के लिए कोर्ट को रिपोर्ट भेजने में जुट गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सही खुलासा करने पर अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *