शिविर में लोगों के आंखों की जांच हुई
रुड़की। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलाप नगर में निशुल्क आंखों की जांच के लिए आयोजित शिविर में आईक्यू सुपर स्पेशलिटी आंखों के अस्पताल के डॉक्टर जतिन और अरविंद शर्मा ने 50 लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में लोगों को आंखों की नियमत रूप से जांच कराने की सलाह भी दी गई। मौके पर राज्य आंदोलनकारी सतीश नेगी, विजेंद्र पाल, राजकुमार, सुरेंद्र ,हरीश शर्मा, सुधीर, आसिफ, बालम सिंह, प्रदुमन बिष्ट, आनंद सिंह खड़ायत, रेनू बिष्ट, सरोज देवी आदि थे।
