ट्राफी लेकर लौटी टीम का स्वागत किया
रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप से ट्राफी लेकर लौटी टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जम्मू में 8 से 11 दिसंबर तक आयोजित 33वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप के दौरान टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा 32 टीमों में लीग वे नॉकआउट दौर से गुजरते हुए टीम तीसरे स्थान पर पहुंची। जिसे समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रदेश सचिव अमजद उस्मानी, टीम कप्तान वसीम अहमद, उपकप्तान मनीष सैनी व कोच सीमांत बिष्ट की अगुवाई में टीम के वापस लौटने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
