विवाद की सूचना पर जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम
रुड़की। झबरेड़ी गांव में काफी समय से सड़क किनारे खेतों में खड़े बिजली के पोल पर लाइन खींचने को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में प्रशासन और ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर जमीन की पैमाइश की। इस मामले में एक पक्ष का कहना है कि बिजली के पोल उनके खेतों में खड़े हैं जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पोल सरकारी जमीन में खड़े हैं। तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर सड़क के दोनों ओर जमीन की पैमाइश की। राजस्व टीम का कहना है कि कुछ खेतों की नाप की गई। बाद में बचे कुछ और खेतों की नाप तोल करने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा निगम टीम भी मौके पर मौजूद रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
