राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज का निरीक्षण कर डीईओ ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

चुड़ियाला /haridwar

बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिद्वार ने भगवानपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । इस अवसर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह पुण्डीर ने जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार बनने के बाद पहली बार काॅलेज पहुंचने उनका स्वागत किया । इस दौरान उन्होंने छात्र संख्या , शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, मध्यान्ह भोजन, पुस्तकें व नोटबुक वितरण एवं साफ सफाई की व्यवस्था की जांच की । इस दौरान उन्होने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि एक पेड़ मां के नाम के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रेरित करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति परीक्षाओं व खेल अभियान के लिए छात्रों को जागरूक करें । जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने बताया की बृहस्पतिवार को सुबह के समय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में जांच के दौरान पाया की सभी शिक्षक अपनी कक्षाओं में उपस्थित मिले छात्रों की संख्या सन्तोष जनक थी । सभी छात्र-छात्राओं के पास किताबें व नोटबुक उपलब्ध थी मध्यान्ह भोजन योजना के नियमानुसार ही भोजन बनाया गया है । इस दौरान पूर्व सीआरसी भलसवागाज विनय त्यागी अंजू त्यागी दिग्विजय सिंह अश्विनी कुमार मोहिनी पुण्डीर दुर्वेश त्यागी मुकुल चौहान राजेश कुमार विश्वास चौधरी गीता रौतेला सुनील कुमार प्रदीप कुमार संगीता मोनिका मीनू बसंत अष्टवाल आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *