Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

गाली देने से मना करने पर घर में घुसकर युवक को पीटा

रुड़की

कोतवाली के हरचंदपुर चिड़ियापुर गांव निवासी प्रीम पुत्र पिरथी ने गुरुवार को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उनके घर के दरवाजे पर गांव का विनय अपने भाई गोविंद के साथ गालीगलौच कर रहा था। प्रीतम ने घर में महिलाएं होने की बात कहकर उनको गाली देने से मना किया। इसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में विनय, गोविंद ने अपने तीसरे भाई कुरणेश व परिवार के सागर को बुला लिया। चारों ने प्घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उसके सिर और माथे पर चोट लगी है। मेडिकल कराने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *